मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अब मेड इन इंडिया उत्पादों पर अमेरिका का टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डनॉल्ड ट्रंप के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रंप से बात करना बेहद सुखद रहा। उन्होंने कहा कि जब विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दो बडे़ लोकतंत्र मिलकर काम करते हैं तो इससे जनता को लाभ होता है और आपसी लाभकारी सहयोग के अपार अवसर उत्पन्न होते हैं। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा के लिए भारत की एक अरब चालीस करोड़ जनता की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत ट्रंप के शांति प्रयासों का पूरा समर्थन करता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे द्विपक्षीय भागीदारी को अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के साथ काम करने के लिए उत्सुक है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



