WPL 2026 : गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर मैच आज

0
93
WPL 2026 : गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमेंस प्रीमियर लीग में चौथे सीजन का एलिमिनेटर आज गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 5 फरवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से वडोदरा में ही फाइनल खेलेगी। गुजरात और दिल्ली के बीच विमेंस प्रीमियर लीग में अब तक 8 मुकाबले खेले गए। 4-4 में दोनों को जीत मिली। इस सीजन दोनों मैच गुजरात के नाम रहे। टीम ने नवी मुंबई में 4 रन और वडोदरा में 3 रन से करीबी मुकाबला जीता। दिल्ली दोनों ही बार आखिरी ओवर में टारगेट हासिल करने से चूक गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी में प्लेऑफ में जगह बनाई। टीम 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। इससे पहले 3 सीजन तक टीम मेग लैनिंग की कप्तानी में हर बार टॉप पर रही, लेकिन फाइनल नहीं जीत सकी। गुजरात जायंट्स ने लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई। टीम पिछले सीजन तीसरे नंबर पर रही, लेकिन मुंबई इंडियंस से नॉकआउट मुकाबला नहीं जीत पाई थी। गुजरात ने इस बार मुंबई को ही हराकर प्लेऑफ में एंट्री की।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 

गुजरात जायंट्स : बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फूलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स : लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजान कैप, शिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा और श्री चरणी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here