मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने छह दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान आज सुबह जाजपुर के प्रसिद्ध मां बिरजा मंदिर पहुंचीं। मंदिर के अंदर व बाहर उनके स्वागत हेतु विस्तृत इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर के नाभि गया तीर्थ पर उन्होंने अपने स्वर्गीय पूर्वजों के लिए पिंड दान विधि संपन्न की।
आप को बता दे, इसके बाद राष्ट्रपति बालासोर जिले पहुंचकर फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे प्रसिद्ध कवि व्यास कवि फकीर मोहन सेनापति को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगी तथा विश्वविद्यालय परिसर में 1000 सीटों वाले कन्वेंशन हॉल का उद्घाटन करेंगी। सायंकाल में वे पुरी के लिए रवाना होंगी जहां कल श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करेंगी।
Image source: ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



