मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा की जिसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ को माफ कर दिया गया तथा भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया। इस सौदे से वैश्विक जोखिम भावना बढ़ी तथा एशियाई बाजारों में तेजी आई। जीआईएफटी निफ्टी 25,939 स्तर पर 797 अंकों की प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है जो गैप-अप शुरुआत का संकेत देता है।
आप को बता दे, सोमवार को भारतीय सूचकांक पहले ही तेजी के साथ बंद हुए थे जब सेंसेक्स 943 अंक या 1.17 प्रतिशत चढ़कर 81,666 पर तथा निफ्टी 262 अंक या 1.06 प्रतिशत बढ़कर 25,088 पर बंद हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार फार्मा, आईटी, ऑटो, कपड़ा तथा रत्न-आभूषण जैसे निर्यात आधारित क्षेत्रों पर नजर रखें। हालांकि कॉर्पोरेट आय मिश्रित रही है तथा 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने के स्पष्टता का इंतजार है।
Image source: google
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



