मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम शेरिंग ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल एवं राज्य मंत्री श्रीपद नायक से भेंट की। दोनों पक्षों ने ऊर्जा क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। पुना त्सांगचू-II जलविद्युत परियोजना (1020 मेगावाट) के उत्पादन के व्यावसायिक अनुकूलन पर भी विचार-विमर्श हुआ तथा पुना त्सांगचू-I परियोजना के शीघ्र चालू होने पर बल दिया गया।
आप को बता दे, संकोश जलविद्युत परियोजना के भविष्य की दिशा पर भी चर्चा हुई। 2040 तक ट्रांसमिशन अवसंरचना नियोजन सहित विस्तृत परामर्श चल रहे हैं। भूटान के दुर्बल महीनों में विद्युत अनुसूचीकरण हेतु अनुमोदन प्रक्रिया को सुगम बनाने की आवश्यकता पर भी विचार किया गया। दोनों मंत्रियों ने आपसी मित्रता की सराहना की तथा इसे और सशक्त बनाने की इच्छा व्यक्त की।
Image source: विद्युत मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



