हिमाचल प्रदेश : 60 वर्षीय चीनी नागरिक को अवैध रूप से रहने के आरोप में किया गिरफ्तार

0
94

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में 60 वर्षीय चीनी नागरिक लाउ वेननियन को बिना वैध भारतीय वीजा के अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वह 26 सितंबर 2025 से 2 फरवरी 2026 तक लगभग 130 दिनों से वहां रह रहा था। पुलिस ने उसके पास नेपाली पर्यटक वीजा पाया जो जून 2025 से सितंबर 2026 तक वैध था।

आप को बता दे, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वह सिचुआन प्रांत का निवासी है तथा नेपाल के रास्ते भारत प्रवेश कर मास्को गंज में रह रहा था। केंद्रीय जांच एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है तथा जांच जारी है।

Image source: ANI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here