केंद्रीय बजट 2026 स्टार्टअप और महिला उद्यमिता को देगा नई गति : डॉ. जितेंद्र सिंह

0
36
केंद्रीय बजट 2026 स्टार्टअप और महिला उद्यमिता को देगा नई गति : डॉ. जितेंद्र सिंह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि केंद्रीय बजट भारत के स्टार्टअप और उद्यमिता को नई गति प्रदान करेगा। इसमें इनक्यूबेशन, नवाचार और महिलाओं के नेतृत्व वाली आर्थिक भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक अटल इनोवेशन इनक्यूबेटर सम्मेलन ‘एआईएम सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. सिंह ने कहा कि भारत का स्टार्टअप सफर सौ स्टार्टअप से बढ़कर आज दो लाख से अधिक तक पहुंच गया है। उन्‍होंने कहा कि भारत जैव-विनिर्माण में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देशों में से एक है। जैव-विनिर्माण शक्ति मिशन जैव प्रौद्योगिकी, जैव-औषधीय पदार्थों, प्राकृतिक संसाधनों और मानव पूंजी में अन्‍य देशों की अपेक्षा भारत की स्थिति सुदृढ़ है। यह सम्मेलन अटल इनोवेशन मिशन का प्रमुख वार्षिक मंच है, जो देश भर के 150 से अधिक अटल इनक्यूबेशन केंद्रों और अटल सामुदायिक नवाचार केंद्रों को एक मंच पर लाता है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here