केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने फेफड़ों के कैंसर के लिए साक्ष्य-आधारित उपचार दिशानिर्देश किए जारी

0
83
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने फेफड़ों के कैंसर के लिए साक्ष्य-आधारित उपचार दिशानिर्देश किए जारी

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नई दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के उपचार और उपशमन संबंधी साक्ष्य-आधारित दिशानिर्देश जारी किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि ये दिशानिर्देश नैदानिक ​​प्रक्रियाओं को मानकीकृत करने, निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत बनाने और देश भर में रोगी-केंद्रित कैंसर देखभाल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण के महत्व का उल्‍लेख करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत को केवल अंतरराष्ट्रीय मॉडलों की नकल नहीं करनी चाहिए, बल्कि स्वदेशी और संदर्भ-विशिष्ट समाधानों के साथ काम करना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि कहा कि इन दिशानिर्देशों से देश भर के चिकित्सकों को मानकीकृत और उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करने में मदद मिलेगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here