मणिपुर : भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

0
74
मणिपुर : भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह सर्वसम्मति से चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता युम्नाम खेमचंद सिंह को कल मणिपुर में भाजपा विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। उनका चुनाव नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई विधायक दल की बैठक में हुआ। पार्टी के महासचिव और मणिपुर में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक तरुण चुघ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से उनके चुनाव की जानकारी दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तरुण चुघ ने युम्नाम खेमचंद सिंह को उनके सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में युम्नाम खेमचंद सिंह का व्यापक अनुभव, अटूट प्रतिबद्धता और सशक्त नेतृत्व पार्टी को और मजबूत करेगा और मणिपुर की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायक होगा। दो बार विधायक रह चुके युम्नाम खेमचंद सिंह सिंगजामेई विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here