पुरी: राष्ट्रपति मुर्मु ने श्वेतगंगा पुष्करणी में किया पिंडदान, जगन्नाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

0
89

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छह दिवसीय ओडिशा दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार सुबह पुरी के श्वेतगंगा पुष्करणी में पिंडदान किया। इसके बाद सुबह 7.40 बजे 12वीं शताब्दी के श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन किए। आम भक्तों की तरह गरुड़ स्तंभ को प्रणाम कर मंदिर में प्रवेश किया तथा पूजा-अर्चना की।

आप को बता दे, पिंडदान पूर्वजों की आत्मा शांति हेतु महत्वपूर्ण हिंदू कर्मकांड है। राष्ट्रपति मंगलवार रात पुरी लोक भवन में रुकीं थीं। इस अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित मंदिर प्रशासक अरबिंद कुमार पाढ़ी, जिलाधिकारी, एसपी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति दौरे को देखते हुए सुबह 6 से 10 बजे तक आम श्रद्धालुओं के दर्शन बंद रखे गए तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here