मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने BRICS देशों की विनिर्माण कंपनियों एवं सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों को एकीकृत सहायता सेवाएं प्रदान करने हेतु BRICS औद्योगिक दक्षता केंद्र (BCIC) में शामिल होने की घोषणा की है। यह घोषणा उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में की गई। राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) को BCIC के रूप में नामित किया गया है।
आप को बता दे, NPC-BCIC देश की सहभागिता का नेतृत्व करेगा तथा क्षमता निर्माण, उत्पादकता वृद्धि एवं उन्नत विनिर्माण पद्धतियों को अपनाने में योगदान देगा। संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन के साथ साझेदारी में शुरू BCIC का उद्देश्य BRICS अर्थव्यवस्थाओं एवं उसके परे औद्योगिक नवाचार, आधुनिकीकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
Image source: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



