एआई चुनौतियों से निपटने में भारत की अग्रणी भूमिका की यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सराहना की

0
35
एआई चुनौतियों से निपटने में भारत की अग्रणी भूमिका की यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सराहना की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले एआई की चुनौतियों से निपटने में भारत की अग्रणी भूमिका की सराहना की है। उन्होंने शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत की प्रशंसा की। इस सम्‍मेलन मेंमें भाग लेने के लिए सौ से अधिक देशों के 35 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 500 से अधिक स्टार्टअप शामिल हैं। यह जिम्मेदार और समावेशी एआई के लिए बढ़ते वैश्विक रुझान को दर्शाता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की प्रस्तावित सदस्यता का भी अनावरण किया, जो एआई विकास का आकलन करने, वैश्विक संवाद को बढ़ावा देने और आधिकारिक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए गठित 40 सदस्यीय विशेषज्ञ निकाय है। भारतीय विशेषज्ञ, आईआईटी मद्रास के बालारमन रविंद्रन और मिनेसोटा विश्वविद्यालय के भारतीय-अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक विपिन कुमार, पैनल के सदस्यों में शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here