भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर किए हस्ताक्षर

0
71
भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर किए हस्ताक्षर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और खाड़ी सहयोग परिषद- जीसीसी ने आज नई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के छह देशों के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता एक और महत्वपूर्ण व्यापार गलियारे का द्वार खोलेगा। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत जल्द ही अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते की पहली किस्त की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका द्विपक्षीय समझौता नौवां मुक्त व्यापार समझौता होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और खाड़ी सहयोग परिषद देशों के लिए औपचारिक समझौते पर पहुंचने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि भारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौता भारत के ऊर्जा स्रोतों के विविधीकरण और विकास में सहायक होगा, जिससे दीर्घकालिक आपूर्ति सुरक्षा मजबूत होगी और व्यापार का विस्तार होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच व्यापार 170 अरब डॉलर का है और लगभग एक करोड़ भारतीय जीसीसी देशों में रहते और काम करते हैं। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और जीसीसी के बीच मुक्त व्यापार समझौता भारत के खाद्य प्रसंस्करण, बुनियादी ढांचे, पेट्रोकेमिकल और आईसीटी क्षेत्रों को लाभ पहुंचाएगा, जिससे दोनों पक्षों के बीच संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here