मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र, नागालैंड सरकार और पूर्वी नागालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन- ई.एन.पी.ओ. ने फ्रंटियर नागालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी- एफ.एन.टी.ए के गठन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। नागालैंड के मुख्य मंत्री नेफ्यू रियो भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर गृह मंत्री शाह ने कहा कि यह नागालैंड के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप संघर्षमुक्त, हिंसामुक्त और विकसित पूर्वात्तर की ओर एक कदम आगे बढाया है। गृह मंत्री ने अपने मंत्रालय के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस समाधान तक पहुंचने में नागालैंड सरकार और ईएनपीओ के बीच एक सेतु का काम किया। उन्होंने ईएनपीओ के लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार पूर्वी नागालैंड के विकास के लिए अपना समर्थन जारी रखेगी। इस बीच, नागालैंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता न्यायोचित और समेकित शासन सुनिश्चित करने के प्रति सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है और राज्य के सभी क्षेत्रों तक पहुंचने के प्रयासों को जारी रखने का परिचायक है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें



