छत्तीसगढ़ : टायर फैक्ट्री में बायलर फटा, नौ महीने के मासूम समेत आठ झुलसे

0
67
छत्तीसगढ़ : टायर फैक्ट्री में बायलर फटा, नौ महीने के मासूम समेत आठ झुलसे

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को टायर रीसाइ¨क्लग के दौरान बायलर फट गया। इस दुर्घटना में आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें नौ महीने का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। प्लांट में पुराने टायरों को गलाकर कार्बन बनाने का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बायलर के भीतर दबाव बढ़ने या किसी तकनीकी खामियों के कारण यह विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ब्लास्ट से निकली गर्म गैस और आग ने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की स्थिति बेहद चिंताजनक है, जिसमें कई मजदूर 70 से 80 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं। विशेष रूप से नौ महीने के मासूम की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने प्लांट परिसर को सील कर जांच शुरू कर दी है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here