आज जम्मू में सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

0
71
Amit Shah
Image Source : @AmitShah

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज जम्मू में सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। गृहमंत्री कल रात दो दिन के दौरे पर जम्मू पहुंचे। वे सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे और समग्र कानून-व्यवस्था की स्थिति का मूल्यांकन तथा वर्तमान विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री आज कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा करेंगे और सीमा-पार घुसपैठ रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल द्वारा प्रयुक्त उपकरणों और साजो-सामान का निरीक्षण करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोबिया और गुरनाम में सीमा सुरक्षा बल की चौकियों का भी दौरा करेंगे। गृहमंत्री शहीद सैनिकों के परिवारों से जम्मू के लोक भवन में मुलाक़ात कर नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा समीक्षा बैठक में जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, अर्धसैनिक बलों के प्रमुख और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री कल श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। एक महीने से भी कम समय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जम्मू-कश्मीर की यह दूसरी समीक्षा बैठक होगी। उन्होंने आठ जनवरी को नई दिल्ली में भी एक बैठक में स्थिति का जायजा लिया था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here