भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में भारतीय निर्यात पर टैरिफ घटकर 18 प्रतिशत

0
108

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत पारस्परिक टैरिफ अब घटकर 18 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी देशों चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं वियतनाम की तुलना में भारत का टैरिफ कम है। इस समझौते से कृषि एवं डेयरी क्षेत्र सुरक्षित रहे हैं तथा मसाले, चाय, कॉफी, काजू, चेस्टनट्स, एवोकाडो, केला, आम, कीवी एवं पपीता जैसे कृषि उत्पादों पर अमेरिका में शून्य शुल्क लगेगा।

आप को बता दे, सभी क्षेत्रों में व्यापार समझौते का स्वागत हुआ है तथा सरकार भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को 45 लाख करोड़ रुपये तक ले जाने का लक्ष्य रखती है। समझौते से निवेशकों, एमएसएमई, कारीगरों, बुनकरों एवं निर्यातोन्मुख क्षेत्रों में युवाओं के लिए नई संभावनाएं खुल गई हैं।

Image source: वाणिज्य मंत्रालय

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here