सीहोर: दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ, एमपी को 354 करोड़ की स्वीकृति

0
130

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के अमलाहा खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन पोर्टल का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश को मिशन में 354 करोड़ रुपये की बजट राशि आवंटित हुई है। उन्होंने इकार्डा के नवीन प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र और प्लांट टिशू कल्चर प्रयोगशाला का लोकार्पण किया तथा विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों को बजट स्वीकृति-पत्र सौंपे।

आप को बता दे, मिशन का लक्ष्य 2030-31 तक दलहन उत्पादन 350 लाख टन करना, आयात कम करना और किसानों की आय दोगुनी करना है। मध्यप्रदेश दलहन उत्पादन में अग्रणी है तथा इकार्डा के सहयोग से उन्नत बीज, कलस्टर, दाल मिलें और 10 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन दिया जाएगा। केंद्र सरकार तुअर, उड़द, चना, मसूर पर एमएसपी खरीद करेगी तथा भावांतर योजना से किसानों को लाभ होगा।

Image source: मध्य प्रदेश सरकार

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here