मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुआलालंपुर में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मलेशिया में जल्द ही यूपीआई सेवा शुरू होगी तथा नया भारतीय वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है तथा हम अब शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं के द्वार पर दस्तक दे रहे हैं। विश्वास भारत की सबसे मजबूत मुद्रा बन गया है।
आप को बता दे, मलेशिया में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भारतीय मूल का समुदाय है जो दोनों देशों को जोड़ने वाला जीवंत पुल है। 800 नर्तकों के रिकॉर्ड सेटिंग सांस्कृतिक प्रदर्शन को सराहते हुए पीएम ने कहा कि यह प्रदर्शन वर्षों तक याद रहेगा। मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम ने भी प्राचीन संबंधों का उल्लेख किया तथा 2025 में 15 लाख भारतीय पर्यटकों का स्वागत किया।
Image source: PTI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



