मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा है कि 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के दृष्टिकोण को दर्शाता है। आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में कल एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भारत की स्थिर सात प्रतिशत विकास दर प्रधानमंत्री के नेतृत्व की शक्ति को दर्शाती है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उन्होंने ने कहा कि यह बजट लाखों युवाओं के विचारों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि यह बजट राजनीतिक विचारों से इतर दीर्घकालिक राष्ट्रीय विकास पर केंद्रित है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बजट में विनिर्माण, बायोफार्मा, खेल सामग्री और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए बड़ी धनराशि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि रेयर अर्थ मैग्नेट कॉरिडोर और हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं आंध्र प्रदेश को प्रमुख रूप से लाभ प्रदान करेंगी। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि उड़ान योजना ने हवाई यात्रा को किफायती बना दिया है जबकि महत्वपूर्ण विमान घटकों पर सीमा शुल्क हटाने से घरेलू विमान निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने कहा कि बजट में पोलावरम परियोजना, अमरावती निर्माण और विशाखापत्तनम रेलवे जोन के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू केंद्र सरकार के सहयोग से 2047 तक आंध्र प्रदेश को देश के शीर्ष राज्यों में शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



