मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यूनान के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास ने कहा है कि भारत यूरोप के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार बन गया है। उन्होंने यूरोपीय संघ और विशेष रूप से यूनान के लिए भारत के बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक महत्व को रेखांकित किया। भारत-यूरोपीय संघ मंच 2026 में रक्षा मंत्री डेंडियास ने कहा कि समय के साथ यूरोप में भारत के प्रति धारणाओं में काफी बदलाव आया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि अब भारत एक अनिवार्य सहयोगी है। आर्थिक सहयोग पर यूनान के मंत्री ने यूरोपीय संघ और भारत के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया और कहा कि इससे काफी लाभ प्राप्त होंगे। भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और भू-राजनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर दो दिनों तक चली व्यापक चर्चा कल नई दिल्ली में सम्न्न हो गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



