मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तिरुपति के श्री कपिलेश्वर स्वामी मंदिर में आज ध्वजारोहणम के साथ वार्षिक ब्रह्मोत्सवम की भव्य शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मकर लग्न में नंदी प्रतिमा युक्त पवित्र ध्वजा ध्वजस्तंभ पर चढ़ाई गई। पंचमूर्तियों की दिव्य उपस्थिति में सैव आगम शास्त्रों के अनुसार ध्वजस्तंभ का अभिषेक, बलि, नैवेद्य, दीपाराधना सहित पारंपरिक पूजाएं संपन्न हुईं।
आप को बता दे, मंदिर परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण दिवस पर ही ध्वजस्तंभ का विशेष अभिषेक वर्ष में एक बार किया जाता है। इसके बाद श्री सोमस्कंद मूर्ति एवं श्री कामाक्षी अम्मा वारु का पल्लकी उत्सव हुआ जिसमें भगवान तिरुपति की सड़कों पर भव्य शोभायात्रा में विचरण कर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
Image source: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



