मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के विजयपुरा जिले के बालेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में रविवार दोपहर एक निजी मिनी ट्रेनिंग विमान खुले मैदान में क्रैश हो गया। विमान में सवार पायलट समेत दोनों यात्री क्रैश से ठीक पहले बाहर निकलने में सफल रहे तथा उनकी जान बच गई। दुर्घटना में दोनों को चोटें आई हैं जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
आप को बता दे, रेड बर्ड कंपनी का यह दो-सीटर ट्रेनिंग विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद विमान तीन हिस्सों में टूट गया। पुलिस और संबंधित एजेंसियां दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही हैं।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



