मप्र: सुनीत अग्रवाल जज(सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (भोपाल) का ग्लोबल मेडिएशन सेंटर में हुआ आगमन

0
239
मप्र: सुनीत अग्रवाल जज(सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (भोपाल) का ग्लोबल मेडिएशन सेंटर में हुआ आगमन

भोपाल: आज ९ फरवरी(२६) को सुनीत अग्रवाल जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आगमन ग्लोबल मेडिएशन सेंटर में हुआ। संस्था की अध्यक्ष डॉ प्रतिभा राजगोपाल एवं उपाध्यक्ष जीएस तिवारी ने बुके एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया और ग्लोबल मेडिएशन सेंटर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जज सुनीत अग्रवाल ने इस मोडियेशन सेंटर की प्रशंसा की एवं कहा कि यह सेंटर व्यवस्थित है। उन्होंने कहा कि यहाँ पर सकारात्मकता के साथ मीडिएशन होना संभव है।

यहाँ की जानकारी देते हुए GMC की अध्यक्ष प्रतिभा राजगोपाल ने बताया कि, उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा आगामी १२ फ़रवरी २६ को ग्लोबल मेडिएशन सेंटर(GMC) का अवलोकन एवं डिजिटल शुभारंभ किया जाएगा। इसी कारणवश सुनीत अग्रवाल जज, आज GMC कार्यालय में प्राथमिक निरीक्षण हेतु पधारे थे। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष जीएस तिवारी, मीडिएटर एवं काउंसलर आशाजी, उर्मिला शर्मा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मप्र: सुनीत अग्रवाल जज(सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (भोपाल) का ग्लोबल मेडिएशन सेंटर में हुआ आगमन

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here