फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का किया दौरा

0
120
फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का किया दौरा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत की महालेखा नियंत्रक (सीजीए), टीसीए कल्याणी ने मंगलवार को नई दिल्ली के महालेखा नियंत्रक भवन में फिजी गणराज्य के वित्त मंत्री एसरोम इमैनुएल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। दोनों देशों के बीच सार्वजनिक वित्त सम्बंधी तौर तरीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा में भारत द्वारा सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रक्रियाओं में किए गए डिजिटल परिवर्तन पर भी बातचीत की गई। इसके साथ ही लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे लाभ हस्तांतरित करने में सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) की भूमिका पर भी बात हुई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिजी गणराज्य के वित्त मंत्री एसरोम इमैनुएल ने सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति की सराहना की और परिसंपत्ति प्रबंधन, क्षमता निर्माण, बजट इको सिस्टम और आंतरिक लेखापरीक्षा सहित इस क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here