सीबीएसई कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लागू करेगा ऑन-स्क्रीन मार्किंग

0
96
सीबीएसई कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लागू करेगा ऑन-स्क्रीन मार्किंग

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई इस वर्ष से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग लागू करेगा। हालांकि, कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले की तरह ही भौतिक रूप से किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड ने दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस वर्ष की परीक्षा से कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग शुरू करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने इस वर्ष से कक्षा 10 की द्वितीय बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए वैकल्पिक होगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड ने बताया कि वह कल सुबह 11 बजे परीक्षा संचालन और ऑन-स्क्रीन मार्किंग के दिशानिर्देशों को समझाने के लिए एक लाइव वेबकास्ट का आयोजन करेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here