मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुरहानपुर में 696.37 करोड़ रुपये के 80 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन सिंगल क्लिक से किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर विकसित मध्यप्रदेश में हर नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित होगी तथा विकास प्रत्येक का अधिकार बनेगा। नेहरू स्टेडियम में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा नर्मदेश्वर अखंड शिवलिंग की पूजा की।
आप को बता दे, सीएम ने मिनी एयरपोर्ट, शाहपुर को नगर पालिका दर्जा, वारकरी समुदाय के लिए कीर्तन केंद्र, केला उत्पादकों हेतु वैल्यू एडिशन-प्रसंस्करण इकाई, सहकारी सूत मिल श्रमिकों का बकाया भुगतान, नए उद्योग-धंधे, हॉर्टीकल्चर शिक्षा व सड़क निर्माण की घोषणाएं कीं। बुरहानपुर को बुनकरों का शहर बताते हुए कपास-केला प्रसंस्करण का विस्तार, ताप्ती ग्राउंड वॉटर रिचार्ज परियोजना व लाड़ली बहना की 33वीं किश्त का उल्लेख किया। रोड शो में हजारों ने उनका स्वागत किया।
Image source: मुख्यमंत्री कार्यालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



