मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की नई खेल नीति के अंतर्गत ओलंपिक या पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को सात करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा रजत पदक विजेता को पांच करोड़ और कांस्य पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये दिये जायेंगे। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रति वर्ष 20 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे विद्यार्थियों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और 10 लाख रुपये तक का जीवन बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के गठन के बाद दिल्ली को विकास की नई दिशा देने के साथ-साथ लाखों युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग तीन दशकों से लंबित खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है, जिसे पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा जारी नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक लगभग 33 करोड़ रुपये की राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



