मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाशिवरात्रि पर ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। उन्होंने नवग्रह मंदिर में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा इसे अद्भुत धाम बताते हुए सभी को महाशिवरात्रि की बधाई दी। डॉ. यादव ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा के संकल्प की सराहना की तथा कुमार विश्वास को मां सरस्वती की कृपा वाला बताया।
आप को बता दे, सीएम ने भगवान राम के वनवास प्रसंग का उल्लेख कर साहस, धैर्य व आदर्श पर जोर दिया तथा स्वयंवर के विराट रूप को युवा शक्ति के समाजहित उपयोग का अध्ययन विषय बताया। पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत कर डबरावासियों की भावनाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Image source: मुख्यमंत्री कार्यालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



