मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तैयारियों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर की समीक्षा के लिए, निर्वाचन आयोग के नव नियुक्त विशेष रोल ऑब्जर्वर, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एनके मिश्रा आज शाम से राज्य के दौरे पर रहेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल के साथ बैठक करेंगे। आयोग के सूत्रों के अनुसार, इस बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, प्रशासनिक तैयारियों और विभिन्न संबंधित प्रक्रियाओं की प्रगति की समीक्षा करना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



