मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को नई दिल्ली में 75 सीएम श्री विद्यालयों स्कूलों का उद्घाटन किया। सरोजिनी नगर स्थित सीएम श्री स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सीएम श्री स्कूल मुख्य रूप से मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे की गारंटी देते हुए लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में लगभग 45 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं, जिनमें से लगभग 20 लाख निजी स्कूलों में और 25 लाख सरकारी और नगर निगम स्कूलों में पढ़ते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दिल्ली पूरे देश का प्रतिनिधित्व करती है और इसके शिक्षा मानक राष्ट्रीय मानदंड के रूप में कार्य करने चाहिए। उन्होंने एक वर्ष के भीतर 75 सीएम श्री स्कूलों को शुरू करने के लिए दिल्ली सरकार की सराहना की और कहा कि यह शिक्षा सुधार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 75 नए सीएम श्री स्कूलों का निर्माण निजी संस्थानों के बराबर गुणवत्ता और सुविधाओं वाले आदर्श सरकारी स्कूलों के रूप में किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर कक्षाएं और बेहतर अवसर प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत कोडिंग कौशल और साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 40 कंप्यूटरों से युक्त सूचना और संचार प्रौद्योगिकी- आईसीटी प्रयोगशाला स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त 11 स्कूलों को जोड़ने वाला डिजिटल पुस्तकालय नेटवर्क भी शुरू किया गया है। जर्मन, जापानी, फ्रेंच और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रम प्रदान करने वाली भाषा प्रयोगशालाएं भी स्थापित की गई हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



