मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कल असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (VVP–II) लॉन्च करेंगे। यह प्रोग्राम सीमांत गांवों को मज़बूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव होगा। VVP–II प्रोग्राम शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026 को कछार ज़िले के नाथनपुर गांव में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II को सैचुरेशन-बेस्ड और कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के ज़रिए सीमांत गांवों का पूर्ण और सतत विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य के साथ तैयार किया गया है। यह प्रोग्राम ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, आधारभूत सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और रोज़गार के सतत अवसर निर्मित करने पर बल देता है। इससे विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुसार सुरक्षित, मज़बूत और समृद्ध बॉर्डर कम्युनिटीज़ को प्रोत्साहन मिलता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन गांवों को मज़बूत करने के साथ-साथ यह प्रोग्राम स्थानीय निवासियों को देश की आंख और कान बनने में भी मदद करता है, जिससे सीमा सुरक्षा, सीमापार अपराधों को रोकने और आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत करने में अहम योगदान मिलता है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II एक केन्द्रीय योजना है, जिसका व्यय वित्त वर्ष 2028-29 तक ₹6,839 करोड़ है। VVP-II को 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों (UTs) में लागू किया जाएगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



