मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं क्वांटम तंत्र के विकास हेतु सात समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की उपस्थिति में ये एमओयू हुए।
आप को बता दे, अमरावती में एआई व क्वांटम प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने हेतु संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय कम्प्यूटिंग केंद्र के साथ समझौता हुआ। भारतजेन व कैलिबो एआई के साथ राज्य स्तरीय एआई टेक हब, स्वदेशी एआई स्टैक विकसित करने एवं 50 उच्च शिक्षा संस्थानों में एआई अकादमियां व नवाचार प्रयोगशालाएं स्थापित करने पर हस्ताक्षर हुए।
Image source: आंध्र प्रदेश सरकार
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



