मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी के निकट सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान में एके-47 राइफल, दो मैगजीन सहित गोला-बारूद, तीन रक्सैक, कंबल, राशन व कपड़े बरामद किए। यह कार्रवाई गुरुवार को घुसपैठ विफल करने के बाद खुफिया सूचना पर नथुआ टिब्बा क्षेत्र में शुरू हुई। जंगल में खून से सने पैरों के गहरे निशान मिले जो घायल आतंकियों की ओर इशारा करते हैं।
आप को बता दे, बरामद सामग्री से स्पष्ट है कि आतंकी लंबे समय तक पहाड़ी इलाके में सक्रिय रहने की योजना बनाकर आए थे। सुरक्षाबल ड्रोन व आधुनिक उपकरणों से निगरानी बढ़ा चुके हैं तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात हैं। सर्च ऑपरेशन चरणबद्ध तरीके से जारी है तथा स्थानीय लोगों से संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



