भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के सबसे ऊंचे स्तर, 725.727 अरब डॉलर पर पहुंचा

0
116

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान आठ दशमलव छह छह तीन अरब डॉलर बढ़कर अब तक के उच्च स्तर पर पहुंचकर सात सौ पच्चीस दशमलव सात दो सात अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार के एक प्रमुख घटक, स्वर्ण भंडार का मूल्य चार दशमलव नौ नौ अरब डॉलर बढ़कर एक सौ 28 दशमलव चार छह छह अरब डॉलर हो गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां-एफसीए जो विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है, तीन दशमलव पांच पांच शून्‍य अरब डॉलर बढ़कर पांच सौ 73 दशमलव छह शून्‍य तीन अरब डॉलर हो गईं। एफसीए में डॉलर के साथ-साथ येन, यूरो और पाउंड जैसी कई अन्य प्रमुख वैश्विक मुद्राएं शामिल हैं, जिनका मूल्य डॉलर में व्यक्त किया जाता है। विशेष आहरण अधिकार का मूल्य 103 मिलियन डॉलर बढ़कर 18 दशमलव नौ दो चार अरब डॉलर हो गया। विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के लिए महत्वपूर्ण होते हैं जो उसकी आर्थिक स्थिति का स्पष्ट संकेत देते हैं। इसके अलावा, वे स्थिर मुद्रा विनिमय दर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here