अहमदाबाद: टी20 विश्व कप सुपर-8 में दो अजेय टीमों भारत-साउथ अफ्रीका की टक्कर

0
133

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप सुपर-8 चरण में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली अजेय भारतीय टीम का एडेन मार्करम की अगुवाई वाली अजेय दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। ग्रुप चरण में दोनों टीमों ने सभी मैच जीते हैं तथा 2024 फाइनल की तरह फिर रोमांचक भिड़ंत होगी। दक्षिण अफ्रीका के रबाडा, नगिदी, जेनसेन, महाराज और मार्करम की मजबूत गेंदबाजी भारत की बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा लेगी।

आप को बता दे, भारत की बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम की चिंता है जहां अभिषेक शर्मा तीन लगातार शून्य पर आउट हो चुके हैं तथा तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट भी कमजोर है। सूर्यकुमार ने अभिषेक का बचाव करते हुए कहा कि हम उन्हें कवर करेंगे। जसप्रीत बुमराह-वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी भारत को खिताबी दावेदार बनाए रखती है। काली मिट्टी की पिच पर कुलदीप-अर्शदीप चयन की दुविधा है।

Image source:  नरेंद्र मोदी स्टेडियम

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here