मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने की 24 तारीख़ को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। यह उनके दूसरे कार्यकाल का पहला स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण होगा। यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी संसद में राजनीतिक सरगर्मी तेज़ है। इन दिनों अमेरिका में, मिनियापोलिस में आइस कर्मियों द्वारा दो अमेरिकी नागरिकों की हत्या, राष्ट्रपति ट्रंप की आर्थिक नीतियों को लेकर मतदाताओं की चिंता, सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप टैरिफ को रद्द किया जाना और लगातार जारी महंगाई के कारण आक्रोश का माहौल है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आइस का गठन तस्करी, जालसाजी और सीमा-पार धन के अवैध कारोबार से निपटने के लिए किया गया है। संभावना है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने भाषण में आगामी एजेंडा की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। वे अपने दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को भी उजागर करेंगे, जिनमें 2017 की कर कटौती को स्थायी बनाना, सरकार का आकार कम करना और अवैध सीमा पार पर रोक लगाना शामिल हैं। कांग्रेस में राष्ट्रपति के संबोधन को व्यापार, आव्रजन, रक्षा और विदेश नीति की प्राथमिकताओं से जुड़े संकेतों के लिए पर अहम माना जाता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



