मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार का 16वां संस्करण आज से हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित स्पेशल फोर्स ट्रेनिंग स्कूल में शुरू हो रहा है। यह अभ्यास 15 मार्च तक चलेगा तथा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने का उद्देश्य रखता है। भारत की स्पेशल फोर्सेस और अमेरिका के ग्रीन बेरेट्स कमांडो इसमें भाग लेंगे।
आप को बता दे, प्रत्येक पक्ष से लगभग 45-45 जवान वास्तविक युद्ध स्थितियों में कठिन प्रशिक्षण लेंगे। अभ्यास का विशेष फोकस रेगिस्तानी व अर्ध-रेगिस्तानी चुनौतियों पर होगा तथा उन्नत विशेष अभियानों की रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान होगा। इससे दोनों सेनाओं के बीच संयुक्त परिचालन क्षमता बढ़ेगी।
Image source: adda247
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



