मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान 7 फरवरी को फ्रंटलाइन एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया जिससे उसके एयरफ्रेम को गंभीर क्षति पहुंची। प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि पायलट ने समय रहते इजेक्ट कर खुद को सुरक्षित बचा लिया।
आप को बता दे, विमान प्रशिक्षण उड़ान पूरी कर बेस पर लौट रहा था। एहतियातन वायुसेना ने 30 सिंगल-सीट तेजस विमानों को ग्राउंडेड कर ब्रेकिंग सिस्टम की जांच शुरू कर दी है। यह तेजस से जुड़ी तीसरी ऐसी घटना है तथा HAL तेजस Mk-1A डिलीवरी में देरी का सामना कर रही है।
Image source: ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



