आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया

0
90
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया
Image Source : @T20WorldCup

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को करारी हार थमा दी है। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करत हुए 6 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए थे और जिम्बाब्वे को 255 रनों का लक्ष्य दिया था। जिम्बाब्वे की टीम मुकाबले में 147 रन ही बना सकी और उन्हें 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज के लिए इस मुकाबले में शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने कमाल की बल्लेबाजी की। हेटमायर और पॉवेल दोनों ने ही फिफ्टी लगाई और विंडीज को 254 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की टीम ने इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरूआत खराब रही और 20 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिया था। इसी के साथ जिम्बाब्वे की जीत का सिलसिला इस वर्ल्ड कप में समाप्त हो गया है। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और 6 विकेट के नुकसान पर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विंडीज के लिए हेटमायर ने सबसे अधिक 85 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और उतने ही छक्के शामिल रहे। हेटमायर के अलावा पॉवेल ने भी 59 रन बनाए। तो वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 31, रोमारियो शेफर्ड ने 21 और जेस होल्डर ने 13 रन बनाकर विंडीज को 254 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। उन्होंने 20 रनों के स्कोर पहला विकेट गंवाया और इसके बाद लगातार 2 विकेट और गंवाए, इसी के साथ उनका स्कोर 20/3 हो गया। जिम्बाब्वे का कोई भी बल्लेबाज इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका और यही कारण रहा कि उन्हें मुकाबले में इतनी बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ जिम्बाब्वे का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अजेय रहने का सफर समाप्त हो गया है। वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 28 रन खर्चे और 4 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी डाला। उनके अलावा अकील हुसैन को भी 3 सफलता मिली, जबकि मैथ्यू फोर्ड ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ जिम्बाब्वे को 107 रनों से हार का सामना करना पड़ा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here