आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : सुपर-8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

0
95
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : सुपर-8 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई
Image Source : @T20WorldCup

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कप्तान हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दी है। इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। ब्रूक ने मैच में 51 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की नतीजा रहा कि इंग्लिश टीम मुकाबला जीत सकी क्योंकि अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। पाकिस्तान की टीम ने ब्रूक का कैच छोड़ा था, जो उन्हें भारी पड़ गया। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को मात दी थी और अब पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए थे, जिसे इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 2 विकेट से जीत के साथ इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कर लिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड के लिए शुरूआत बेहद खराब रही थी क्योंकि पारी की पहली गेंद पर ही फिल सॉल्ट के रूप में विकेट गंवा दिया था। इसके बाद जोस बटलर भी आउट हो गए। दूसरी छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन हैरी ब्रूक ने कप्तानी पारी खेली और शतक लगाया। ब्रूक ने 51 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। ब्रूक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकल में खेलते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाते हुए 45 गेंदों पर 63 बनाए थे। तो वहीं इंग्लैंड के लिए लियान डॉसन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। पाकिस्तान के 165 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 19.1 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने मुकाबले में 2 विकेट से जीत हासिल की। शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here