तेलंगाना में 4 बड़े नक्सली नेताओं ने किया आत्‍मसमर्पण

0
74
तेलंगाना में 4 बड़े नक्सली नेताओं ने किया आत्‍मसमर्पण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में मंगलवार को हैदराबाद में चार बड़े माओवादी नेताओं ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। पोलित ब्यूरो सदस्य तिप्पिरी तिरुपति देवुजी, केंद्रीय समिति सदस्य मल्ला राजी रेड्डी संग्राम, तेलंगाना राज्य समिति सचिव बड़े चोक्का राव दामोदर और राज्य समिति सदस्य नूने नरसिम्हा रेड्डी गंगन्ना ने पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी के समक्ष समर्पण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार को हैदराबाद में मीडिया को बताया कि मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी की मुख्‍य धारा में लौटने की अपील के बाद शीर्ष माओवादियों ने समर्पण किया। उन्‍होंने कहा कि सरकार के विकास और कल्‍याणकारी उपायों से आंदोलन कमजोर पड़ने लगा है और माओवादी विकास का हिस्‍सा बन रहे है। पुलिस महानिदेशक ने समर्पण करने वाले प्रत्‍येक माओवादी को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा। इन्‍हें सुरक्षा और पुनर्वास की गारंटी भी दी जाएगी।  इस आत्‍मसमर्पण को माओवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और पार्टी की तेलंगाना राज्‍य समिति निष्क्रिय हो गई है। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि राज्य में मौजूद 591 माओवादियों में से 11 को छोड़कर बाकी सभी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here