मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रख्यात मलयाली साहित्यकारों के एक समूह से मुलाकात की, जिन्होंने केरल का नाम बदलकर केरलम करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया ।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि यह बातचीत ज्ञानवर्धक थी, जो उनके राज्य और भाषा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “केरल का नाम बदलकर ‘ केरलम’ रखने के लिए आभार व्यक्त करने आए प्रख्यात मलयाली साहित्यकारों के समूह का स्वागत करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह संवाद अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा और इससे ‘केरलम’ और मलयालम के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता झलकती है।” इस बैठक में भाजपा के केरल प्रदेश प्रमुख राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



