मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय-डीजीसीए ने उड़ान संचालकों से क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परामर्श में सभी संचालकों से अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र संबंधी सलाहों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। पश्चिम एशिया के कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र अस्थायी तौर पर बंद कर दिए हैं। डीजीसीए ने संचालकों को प्रभावित हवाई क्षेत्रों में उड़ान भरने से बचने की सलाह दी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



