मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हरा दिया है। जिम्बाब्वे ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया था। दक्षिण अफ्रीका ने इसे 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और जीत हासिल की। मार्करम की अगुवाई वाली टीम अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका टूर्नामेंट की एकमात्र ऐसी टीम है, जो अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। जिम्बाब्वे ने इस मैच में अच्छा खेल दिखाया और शुरूआत में विपक्षी टीम के 2 विकेट हासिल किए। हालांकि, इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। तो वहीं जिमबाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने हरफनमौला प्रदर्शन किया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इससे पहले जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी में कप्तान सिकंदर रजा के अलावा अन्य बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। रजा ने शानदार बैटिंग की और अर्धशतक लगाया। उन्होंने 43 गेंदों पर 73 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। क्लाइव मदंडे दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे, जिन्होंने नाबाद 26 रनों की पारी खेली। इसी के साथ जिम्बाब्वे ने 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



