मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने भारत में रह रहे ऐसे सभी विदेशी नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है जो अपना वीज़ा बढ़ाना चाहते हैं या अपने ठहराव को नियमित करना चाहते हैं। मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे नागरिकों को नज़दीकी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय से संपर्क करना चाहिए। ये परामर्श अमरीका, इज़राइल और ईरान द्वारा किए गए सैन्य हमलों और जवाबी कार्रवाइयों के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के मद्देनजर जारी किया गया है, जिसके कारण क्षेत्र में आवाजाही बाधित हुई है और प्रचालन संबंधी अनिश्चितताएं उत्पन्न हुई हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत ने पश्चिम एशिया में अपने नागरिकों के लिए अलग से यात्रा और सुरक्षा परामर्श भी जारी किया है। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से अत्यधिक सावधानी बरतने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने, निर्धारित आश्रय स्थलों के पास रहने और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। सहायता के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन सक्रिय कर दी गई है। ईरान में भारतीय नागरिकों को अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी गई है। संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और जॉर्डन सहित खाड़ी देशों में राजनयिक मिशनों ने भी भारतीयों से सतर्क रहने और दूतावासों में पंजीकरण कराने का आह्वान किया है। इस बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब और कुवैत के विदेश मंत्रियों के साथ क्षेत्र में स्थिरता को लेकर भारत की चिंताओं को व्यक्त करते हुए मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। केंद्र ने पश्चिम एशिया के घटनाक्रम को देखते हुए हरसंभव सहायता की प्रतिबद्धता दोहराई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



