मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को खजूरी खास में केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का उद्घाटन और स्थायी भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अच्छी शैक्षणिक सुविधाओं की कमी थी और अब तक यह क्षेत्र मात्र एक केंद्रीय विद्यालय पर निर्भर था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि नए केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलेगी। साथ ही, पूरे क्षेत्र में शिक्षा का माहौल भी सुधरेगा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौके पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



