बी.पी. सिंह ने नौसेना आयुध महानिदेशक का पदभार किया ग्रहण

0
103
बी.पी. सिंह ने नौसेना आयुध महानिदेशक का पदभार किया ग्रहण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बी. पी. सिंह ने 1 मार्च, 2026 को नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक (डीजीओएनए) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय नौसेना आयुध सेवा (आईएनएएस) के 1994 बैच के अधिकारी  बी. पी. सिंह ने दिवाकर जयंत का स्थान लिया, जो राष्ट्र की विशिष्ट सेवा के पश्चात 28 फरवरी, 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं। पटना स्थित बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक  बी. पी. सिंह नौसेना आयुध संगठन में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध और बहुआयामी अनुभव रखते हैं। वे डीजीओएनए के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले मुंबई स्थित नौसेना आयुध डिपो (एनएडी) में मुख्य महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण परिचालन, रसद एवं अवसंरचना संबंधी गतिविधियों का कुशल नेतृत्व किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बी. पी. सिंह  ने एनएडी विशाखापत्तनम, एनएडी मुंबई और एनएडी ट्रॉम्बे सहित कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इससे पहले वे नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशालय में भी कार्यरत रहे हैं, जहां उन्होंने आयुध क्षेत्र में नीति निर्माण और रणनीतिक योजना में योगदान दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एनएडी अलुवा में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में भी कार्य किया है, जहां उन्होंने परिचालन दक्षता तथा डिपो प्रबंधन पद्धतियों को और सशक्त किया। बी. पी. सिंह को भारतीय नौसेना के पारंपरिक शस्त्रों और गोला-बारूद के साथ-साथ निर्देशित हथियार प्रणालियों के प्रबंधन का व्यापक अनुभव प्राप्त है। उनकी विशेषज्ञता जटिल हथियार प्रणालियों की अधिग्रहण प्रक्रिया, भंडारण, रखरखाव, सुरक्षा, रसद प्रबंधन व जीवन पर्यन्त देखभाल तक विस्तृत है, जिससे नौसेना की परिचालन तत्परता में उल्लेखनीय सुदृढ़ता आई है। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी-60) के पूर्व छात्र बी. पी. सिंह ने रणनीतिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिससे उनकी नेतृत्व क्षमता और निर्णयात्मक दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here