मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि रायसीना संवाद में फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब की उपस्थिति भारत के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समकालीन वैश्विक स्थिति पर उनके विचार प्रतिभागियों के लिए मूल्यवान होंगे। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत फिनलैंड को एक मूल्यवान और विश्वसनीय साझेदार के रूप में देखता है। दोनों देशों के संबंध आपसी विश्वास और साझा लोकतांत्रिक परंपराओं पर आधारित हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि हाल के वर्षों में भारत-फिनलैंड संबंध नवाचार, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, शिक्षा और आर्थिक सहयोग से प्रेरित एक गतिशील साझेदारी में विकसित हुए हैं। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि हाल ही में घोषित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को नई गति प्रदान करेगा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



