नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को मजबूत करने के लिए आशय पत्र पर किए हस्ताक्षर

0
90
नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को मजबूत करने के लिए आशय पत्र पर किए हस्ताक्षर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने गुरुवार को आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को मजबूत करने के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक रोहित कुमार ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया जैसे संगठनों के साथ साझेदारी से स्वास्थ्य और पोषण संबंधी गंभीर चुनौतियों से निपटने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। इससे उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अंतिम छोर तक सेवा वितरण में सुधार होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूनिसेफ इंडिया, पोषण केंद्रित पहलों में सीएसआर निवेश को निर्देशित करने के लिए व्यवसायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और उद्योग संघों के साथ तकनीकी विशेषज्ञता और सहयोग प्रदान करेगा। इस सहयोग का उद्देश्य दोनों संस्थानों की शक्तियों का लाभ उठाकर वंचित क्षेत्रों में मातृ और शिशु पोषण परिणामों में सुधार के प्रयासों को आगे बढ़ाना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here